BA 3rd Year Vikram Seth Study Material Notes in Hindi
Table of Contents
BA 3rd Year Vikram Seth Study Material Notes in Hindi: Life and Works His Major Works Vikram Sth as a port or Poetic Qualities of Vikram Seth His Prime from His Poetry His Poetic Elements Extraordinary Themes His Poetic Talents Critical Appreciation of the Poem Unclaimed Introduction :

Vikram Seth
परिचय
विक्रम सेठ एक कवि के रूप में अथवा विक्रम सेठ की काव्यगत विशेषताएँ
समकालीन भारतीय अंग्रेजी लेखकों में विक्रम सेठ एक विख्यात शक्तिशाली व्यक्तित्व है। वह गद्य और पद्य लिखने में गत कई दशकों से ही व्यसत है। न केवल भारत के अपितु समस्त विश्व के साहित्य प्रेमी पाठक उसके नये उपन्यासों की प्रतीभा करते हैं। एक महान भारतीय अंग्रेजी उपन्यासकार के रूप में उसकी प्रसिद्धि उसकी काव्यगत प्रतिमा को पछाड़ देती है। यद्यपि सेठ की गद्य लिखने की क्षमता प्रशंसनीय है क्योंकि उसने विश्व का सबसे लम्बा एक खण्डीय उपन्यास The Suitable Boy’ लिखा है, उसकी काव्य-दौड़ भी उस छोर पर पहुँच गई है क्योंकि उसका प्रथम प्रकाशित उपन्यास The Golden Gate, अधिकांशतः गद्य में न होकर पद्य में है। दूसरे शब्दों में, सेठ प्रभाव उत्पन्न करने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग करता है, सभी उसके मूल काव्य पाठ में मिल जाते हैं। डोनाल्ड डेवी सेठ के काव्य के बारे में लिखते हैं-“अधिक शोर मचाने वाली कृतियों की तुलना में सेठ की कविताओं का अधिक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि हमने उस अन्तिम संग्रह को तब देखा जब उसकी आँख उस पर है जो उसके समक्ष वस्तुनिष्ठ है, न कि उसकी अपनी संवेदनशीलता की जटिलताओं
उसके काव्य का प्रमुख स्वरूप
सेठ के काव्य का प्रमुख स्वरूप सानेट है। काव्य के क्षेत्र में सेठ की कृतियाँ उन्नीसवीं शताब्दी के अंग्रेजी कवियों की सानेट परम्परा का अनुसरण करती हैं। 19वीं शताब्दी के विक्टोरियन सानेट लेखक सानेट श्रृंखला का प्रयोग, अन्य उद्देश्यों के साथ-साथ ‘आत्म कथात्मक तत्व को काल्पनिक जामा पहनाने के लिये करते हैं। घटना (कहानी) को सानेट श्रृंखला में वर्णन करने की परम्परा इंग्लैण्ड और अमेरिका में 20वीं शताब्दी तक जारी रही जहाँ हम सानेट पदों की अस्पष्ट भूमिका पाते हैं, तो भी कवि के विकास में गतिशील बिम्बों को देने में सानेट का योगदान सहारनीय रहा। आज हम पाते हैं कि काव्य में सेठ की सानेट लिखने की क्षमता ने अन्य सानेट लेखकों के लिए
Vikram Seth : Uncalimed मार्ग प्रशस्त किया है। ये लेखक सानेट रूप और सानेट श्रृंखला कथात्मक काव्य और साहित्यिक विकास में नई रुचि बढाते हैं। उदाहरण के लिये सेठ की कृति The Golden Gate कहानी लिखने की परम्परागत साहित्यिक दृष्टिकोण और मानवीय मूल्यों के प्रति परम्परागत स्वीकृति जिनका पूर्व सानेट लेखकों ने सम्मान किया था, को प्रदर्शित करती है। सेठ अपने सानेट्स को सममित दोहों में लिखता है
BA 3rd Year Vikram Seth
अपनी लयबद्ध कवितओं में सेठ अनेक काव्यगत तत्वों का प्रयोग करता है जिनमें निम्न पाँच प्रमुख है
(i) Versificaion-इसमें पद एक संरचनात्मक इकाई है। इसका हमसे सम्बन्ध इतना है कि क्या और कहाँ, सानेट का विभाजन होता है. क्या और कहाँ यह क्रमबद्ध होता है, कहाँ वाक्य समाप्त है और उसमें कौन से विराम चिन्हों का प्रयोग होता है।
(ii) Enjambment-इसका अर्थ है कि पंक्ति दोहे अथवा पद्यांश के अन्तिम सिरे तक बिना रुके वाक्य जारी रहता है ताकि उसका एक अर्थपूर्ण प्रभाव पड़ सके और गद्य की भॉति कथानक आगे बढ़ता रहे।
(iii) Rhythm-इसका अर्थ है-शब्दों अथवा भाव-भंगिमाओं का समय बद्ध प्रवाह और इस प्रवाह को लहर में एक स्पष्ट और ह्रास स्तर कायम रखा जा सके।
(iv) Melody-इसमें सानेट, गद्यांश अथवा श्रृंखला का संगीत प्रभाव देखा जाता
(v) Melody-इसमें यह देखा जाता है कि किस स्तर तक काव्यगत तत्वों की विविधताओं एवं एक दूसरे की समानतओं में सामन्जस्य (संयोजन) बिठाया गया है। असाधारण विषय
सेठ अपने काव्य के लिए असाधारण विषय का चयन करता है। एक तरफ उसकी कविताओं में लय है और उसने काव्य के पुराने स्वरूप को ही अपनाया है और इस प्रकार एक प्रभावी पठन एवं काव्य शब्दावली का प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ उसमें स्नायुरोग की कोई स्वीकृति नहीं है। इस कारण उसके काव्य की विशिष्टता का पता लग पाना कठिन हो जाता है। नई लकड़ी को न तो काटा गया है और न ही उसमें कशीदाकारी की गई है किन्तु अपनी काव्य यात्रा में उसने काव्य को सँवारा अवश्य है। वास्तव में पाठकों को सम्मोहित करने के लिए उसके काव्य आवरण में गहराई है। उसकी काष्ठकृति क्या स्वरूप लेगी, यह कहना कठिन है क्योंकि ये तकनीकी दृष्टि से अंग्रेजी परम्परा की सर्वश्रेष्ठ कृतियाँ हैं और इसने आत्मशैली के बाहर अपने अनुभवों के साथ काव्य के सौन्दर्य में वृद्धि की है। इसने उसकी कविताओं को एक विशिष्ट शैली प्रदान की है मानों वे स्वयं के साथ वार्तालाप कर रहे हो और उसमें स्वयं गायब .
उसकी काव्यात्मक क्षमता
(i) पुरानी यादों और उनकी सुखद अनुभूति का मिश्रण-Humble Administrator’s Garden’ कविता में अतीत की यादों और उसकी सुखद अनुभूतियों का उचित विस्तार के साथ मिश्रण किया गया है। ये गुण कविताओं को दृष्टव्य और विचारशील अथवा परावर्तनशील बना देती हैं। उसकी कविताओं में प्रकृति सर्वव्यापी है और इसलिए उसके वृक्ष सम्बन्धी विषय उसके काव्य संग्रह को विभाजित कर देते हैं-जैसे–Wutong चीन के लिए, Neem भारत के लिए तथा Live Oak केलीफोर्निया के लिए।
(ii) अनुवादों से सूक्तियों तक-अनुवादों से सूक्तियों तक की प्रक्रिया उसके काव्य के अधिकांश भाग का प्रतिनिधित्व करती है। उसके विषयों का विस्तार चिन्तन से हास्य तक है। स्मृति पृथककरण, अवलोकन और निर्वासन उसकी कविताओं में सम्मिलित रूप से दिखाई पड़ते हैं। निष्कर्षकुल मिलाकर हम इस निष्कर्ष पर पहुँच सकते हैं कि विक्रम सेठ का काव्य उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि उसका गद्य। भारतीय कविता के समकालीन युग में उसे एक प्रसिद्ध एवं क्षमतावान कवि माना जा सकता है।
कविता का हिन्दी रूपान्तर : दावारहित अजनबी से प्रेम करना सर्व ठ है। इसमें न तो कोई पहेली है और न ही किसी प्रकार का परीक्षण। लेटना एवं गे करना इसमें अर्थ ढूंढने की कोई पीडा नहीं है। इस दिन की अवश्य घटित होने वाली घटना के डर से ओर बिना किसी दावे के स्पर्श करना और इस भाँति समझना जैसा कि केवल अजनबी समझते हैं उचित है। विदेशी हृदय को केवल हृदय से महसूस करना चाहिए, न तो बहुत देर तक और न केवल आंशिक रूप में। अनजान की बाँहों में आराम करना और जानना कि यही सब कुछ है, ठीक है। Critical Review of Important Passages (1) To make love with a stranger is the best.
BA 3rd Year Vikram Seth
मूल्यांकन–ये विक्रम सेठ की प्रशंसनीय कविता Unclaimed की प्रारम्भिक पक्तियाँ हैं। यह कविता सर्वप्रथम ‘Humble Administrator’s Garden’ की दूसरी पुस्तक में प्रकाशित हुई थी। इन पंक्तियों में कवि अपरिचित से आकस्मिक प्रेम के लाभ गिनाता है।
कवि आकस्मिक प्रेम की पाश्चात्य पद्धति एवं ‘शादी के बिना साथ रहने की’ आध निक प्रवृत्ति का पक्षधर है। कवि के अनुसार किसी अपरिचित के साथ प्रेम करने में कोई हानि नहीं है, क्योंकि इसके लिए न तो किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता है और जीवन पद्धति के सम्बन्ध इससे कोई समस्या पैदा होती है। इसमें आनन्द तो है किन्तु दायित्व नहीं। यह अभारित और अनियन्त्रित प्रेम है। जीवन में बन्धन एवं पारम्परिक कठोरताओं का अभाव इस स्वतन्त्र प्रेम को सीमित कर सकता हैं इस दावा रहित प्रेम से दोनों-प्रेमी और प्रेमिका. स्वयं ही समान रूप से आनन्द ले सकते हैं। टिप्पणी में यह कविता कवि के दूसरे काव्य संग्रह ‘The Humble Administrator’s Garden’ की अन्तिम कविता है जो कवि के कैलीफोनिया के अनभव को चित्रित करती
(ii) कविता की भाषा सरल एवं सहज है।
यह एक मधुर गीत है। इस पंक्तियों की rhyme scheme है aa, bb, cc.
मूल्यांकन–ये पंक्तियाँ विक्रम सेठ द्वारा रचित Unclaimed कविता की अन्तिम पक्तियाँ हैं। यहाँ कवि प्रेमहीन प्रेम करने को प्रेम का पूर्ण स्वरुप स्थापित करता है, ऐसा प्रेम जो केवल प्रेम के लिए किया जाता है।
इन पंक्तियों में कवि प्रेम के ‘सम्बन्ध रहित स्वरूप’ का वर्णन करता है जो किन्हीं भी परम्परागत मानकों अथवा दोनों ही साथियों के भूतकालीन जीवन की विशेषताओं से अप्रभावित है। कवि के अनुसार यह प्रेम वर्तमान प्रेम का ऐसा स्वरूप है जिसका न कोई भूतकाल है और न ही भविष्य। यह किसी भी आकांक्षा से मुक्त है; यह सांसारिक और गैर-सांसारिक सुखों को प्राप्त करने का कोई साधन नहीं है। यह प्रेम के लिए प्रेम है, बिना किसी बन्धन का प्रेम है। टिप्पणी
(i) beat of foreign heart to heart’ इतना लयबद्ध (तालबद्ध) और सर्जनात्मक है कि अब यह लोकोक्ति बन गया है।
(ii) कवि ने इतने सरल शब्दों का प्रयोग किया है कि सम्पूर्ण गीत सहज रूप से बिना प्रयास के लिखा हुआ गीत लगता है।
(iii) राइम स्कीम है–aa, bb. that शब्द में जो अन्तिम पंक्ति में दो बार प्रयुक्त किया गया है, श्लेष अलंकार है।
BA 3rd Year Vikram Seth
कविता का आलोचनात्मक मूल्यांकन परिचय
Unclaimed कविता सर्वप्रथम सेठ के काव्य संग्रह ‘The Humbel Administrator’s Garden’ की दूसरी पस्तक में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक में तीन पृथक खण्ड है-wutong (चीन), Neem (भारत) और Live Ook (कैलीफोर्निया)। विषय की दृष्टि से यह एक यात्रा वर्णन है, यह प्राथमिक रूप से दृष्टव्य एवं परावर्तक है जिमसें कवि के अलगाव और अवलोकन की सुखद स्मृतियाँ मिश्रित हैं। प्रकृति सर्वव्यापी है। कवितओं के इस संग्रह में उन तीन संस्कृतियों पर प्रकाश डालता है जिन्हें वह अच्छी तरह जनता है। ये हैं-भारत, कैलीफोर्निया और चीन। सेठ वहाँ के भू-दृश्य एवं वासियों से अत्यधिक प्रभावित है। जेन बाग और लोगों की सादगी उसे अत्यधिक आकर्षित करती है। भारत में वह अपने घर जैसा महसूस करता है और अपने व्यक्तिगत-सामाजिक वातावरण, अति जनसंख्या के दबाव में भारत की जीवन दशाओं के साथ वह आत्मकथात्मक हो जाता है और पश्चिम की दृष्टि से वह निर्वासन एवं प्रेम के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ती संस्कृति के विषय पर लिखता है। Unclaimed कविता उसके कैलीफोर्निया के अनुभव का अंश है। यह इस संग्रह की अन्तिम कविता है।
केन्दीय सार Unclaimed कविता प्रेम रहित प्रेम करने के साम्राज्य में गहराई से झाँकती है जहाँ पर न आशाएँ हैं, न आकांक्षाएँ और न ही एक दूसरे के दुःखों को साझा किया जाता है। एक छोटी कविता होने के बावजूद यह अन्य कविताओं की तरह मधुर है। यह पश्चिम की आकस्मिक मौज-मस्ती और आनन्द मनाने को प्रतिबिम्बित करती है, साथ ही यह जड़हीन भावना के साथ अनिश्चितता की ओर भी इशारा करती हैं। कविता प्रेम के शारीरिक पहलू को प्रस्तुत करती है। वास्तविक अर्थ में, यह प्रेम नहीं है अपित् काम के प्रति वासना है। कुल मिलकार यह पूर्व के मस्तिष्क पर पश्चिम की छाप का सुन्दर उदाहरण है और कविता इस अन्तरण का तनिक भी मजाक उड़ाये बिना, इसके प्रभाव एवं परिणाम को चित्रित करती है। यह ‘बिना शादी किये साथ रहने की’ आधुनिक प्रवृत्ति पर प्रकाश डालती है। वैचारिक विकास विक्रम सेठ, जो समाज के उच्च वर्ग से सम्बन्ध रखता है,
साधारण जीवन की सभी कठिनाइयों से प्रेम करता है। वह विश्व भ्रमण करता है और भारत के अन्दर और भारत के बाहर अनेक दूरवर्ती क्षेत्रों की यात्राओं की कठिनाइयों का इच्छा पूर्वक सामना करता है। वह ढ़ोंगी (पाखण्डी) प्रवृत्ति से घृणा करता है और अपने जीवन को जैसा है, वैसा ही जीने का प्रयास करता है। वह अपने द्विभाषाी चिन्तन को उतनी ही सहजता से स्वीकार करता है। Unclaimed गीत का सार वही दोहरापन लिये है जिससे वह प्रेम-रहित प्रेम करने का समर्थन करता है। कविता के प्रारंभिक एवं अन्तिम दोहे, विश्व के सबसे पुराने काव्य विषय में अत्याधुनिक परिवर्तन की पुष्टि करते हैं। उदाहरण के लिए प्रारंभिक दोहे में प्रेम समकालीन विश्व में बेचैनी का वर्णन सेठ के काव्य की दूसरी विशेषता है। कविता उस बेचैनी के भाव को पूर्णतः जकड लेती है और गहन शारीरिक नजदीकी के माध्यम से जो दोनों में ही स्पर्श द्वारा निहित है. उसका हल सझाती है। कविता में कुछ सुन्दर उपबन्धों का प्रयोग है जैसे
Not aching to make sense of this night in the mesh of reference
यहाँ शब्दों की चातुर्यता दिखाई नहीं पड़ती है अपितु वह ईमानदारी दिखाई पड़ती है जिसके बारे में सेठ शुद्धता से बात करता है। काव्यात्मक गुण
विक्रम सेठ की कविता ‘Unclaimed’ विविधता का मिश्रण है। विषय और विचार की दृष्टि से यह नवप्रवर्तनकारी है, किन्तु स्वरूप में सादी एवं परम्परागत है।
कविता में ‘पद्य रचना सरल है, दो-दो पक्तियों वाले तालबद्ध दोहों का प्रयोग किया गया है। कुल मिलाकर सम्पूर्ण कविता में केवल पाँच दोहे हैं।
Embanzment (बिना रुके वाक्य का निरन्तर आगे बढ़ना) की तकनीक कविता मे अर्थपूर्ण प्रभाव पैदा करती है और इसका प्रयोग कथानक को गद्य रूप में आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। Unclaimed कविता में इसके उदाहरण हैं
निष्कर्ष
संक्षेप में, Unclaimed कविता एक तरफ विक्रम सेठ के व्यक्तित्व समबन्धी विशेषताओं का वर्णन करती है और दूसरी तरफ यह आधुनिक युग के सामाजिक मूल्यों में परिवर्तन की ओर संकेत करती है।
BA 3rd Year Vikram Seth